बुद्ध पूर्णिमा पर बसों की किल्लत, यात्रियों को चार घंटे करना पड़ा इंतजार
हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन लौटते समय परिवहन व्यवस्था ने यात्रियों के लिए समस्याएं खड़ी कर दीं। पानीपत रूट की बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों की भीड़ के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।

हरिद्वार, संवााददाता। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे, लेकिन वापसी के दौरान परिवहन व्यवस्था यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। खासतौर पर पानीपत (हरियाणा) रूट की रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंचती, सैकड़ों यात्री उसकी ओर दौड़ पड़ते। एक बस के आने पर तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया—कोई दरवाजे से तो कोई खिड़की से बस में चढ़ने की कोशिश करता नजर आया। जब चालक ने केवल एक दरवाजा खोला, तो नाराज यात्रियों ने विरोध जताया।
बाद में कुछ यात्री ड्राइवर की ओर से बस में घुस गए, तब चालक को दूसरा दरवाजा भी खोलना पड़ा। शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के बाद बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ पड़ी। पानीपत रूट के यात्रियों ने बताया कि उन्हें करीब चार घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। जो एक बस आई, उसमें इतनी भीड़ थी कि कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


