बारिश से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जलापूर्ति और पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को लापरवाही के प्रति चेतावनी दी गई और निर्माण कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

बारिश से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार, संवाददाता। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने मंगलवार को बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति परखते हुए संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक और आई-वेल निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दक्षद्वीप क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करने और पूरी परियोजना निर्धारित समय सीमा में समाप्त करने के निर्देश दिए।

साथ ही यूपीसीएल अधिकारियों को पुल के निकट से गुजर रही विद्युत लाइन को जल्द शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 60 मीटर स्पान वाले बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर डबल लेन पुल की स्वीकृत लागत 12 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।