अदालत में वाद दायर करने से नाराज पक्ष में पीड़ित को धमकाया

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के संजय कुमार ने कृष्णपाल धीमान से 4.75 लाख रुपये उधार लिए थे। जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो कृष्णपाल ने बाउंस हुआ चेक दिया। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ, जिसके चलते संजय ने न्यायालय में मामला दायर किया। इसके बाद कृष्णपाल और उसके बेटों ने संजय को धमकाया।

अदालत में वाद दायर करने से नाराज पक्ष में पीड़ित को धमकाया

हरिद्वार, संवाददाता। न्यू शिवालिक नगर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जान-पहचान जगजीतपुर निवासी कृष्णपाल धीमान से थी। उनके अनुसार 28 जनवरी 2025 को उन्होंने कृष्णपाल को 4.75 लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने 26 दिसंबर 2025 की तारीख का एक चेक दिया। संजय कुमार का कहना है कि चेक बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपित को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया। रकम वापस न मिलने पर उन्होंने न्यायालय में चेक बाउंस का वाद दायर कर दिया।

आरोप है कि अदालत में मामला पहुंचने के बाद से ही कृष्णपाल धीमान और उसके दोनों बेटे उनसे रंजिश रखने लगे। कुछ दिन पहले कृष्णपाल धीमान, उसके दोनों पुत्र, सन्नी और तीन अन्य व्यक्ति लाठी-डंडों और बैट लेकर उनके घर पहुंच गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।