फूलों की होली के बीच राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा
हरिद्वार में धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस समारोह में गीत-संगीत, फूलों की होली और अबीर-गुलाल का आनंद लिया गया। मेयर और विधायक ने सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया।

हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति के होली मिलन समारोह में भक्ति की बयार बही। राधा-कृष्ण की झांकियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत, फूलों की होली और उड़ते गुलाल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। शनिवार को स्वतंत्र पुरी आश्रम में इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्ष महंत भीमसेन, महामंत्री मनोज बिष्ट और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। जूना अखाड़े के श्रीमहंत केदार पुरी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक भी है। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।
मेयर किरण जैसल ने होली को सामाजिक समरसता का पर्व बताया। उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी और राजेश सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान श्रीमहंत अन्नपूर्णा पुरी, श्रीमहंत महेश पुरी, ओपी जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, आशुतोष शर्मा, राजीव भट्ट, संदीप गोयल, आकाश भाटी, महावीर वशिष्ठ, अनिल वशिष्ठ, सुमित चौधरी, अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, दिनेश शर्मा, महेशानंद, सुनील तिवारी, राजवीर शर्मा, कांता हरिमान, डॉ. हर्षवर्धन जैन, गुरबचन, विकास कुमार, करण सिंह, हरीश सिंह, महेश भट्ट, राजेश कुमार, सक्षम शर्मा, देव शर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


