धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री
हरिद्वार में बुधवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में बुधवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही निकली चटक धूप के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास और अधिक बढ़ गया। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय धूप का असर इतना तेज रहा कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
शाम के समय भी गर्मी से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मौसम करवट ले सकता है। विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने, आंधी-तूफान चलने और करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


