हीट वेव से लोग बीमार हो रहे, तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में हीट वेव की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

हीट वेव से लोग बीमार हो रहे, तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री दर्ज

धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में हीट वेव की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे है। पिछले एक सप्ताह से हवा में असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक दिन में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, सूती कपड़े और चेहरे को ढककर निकल रहे हैं। वहीं कूलर और पंखे भी अब राहत देने के बजाय गर्म हवा देने लगे हैं। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शरीर में अत्यधिक गर्मी, सनबर्न, हीट स्ट्रोक, उल्टी, दस्त, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं के मामले बढ़ रहे हैं। ओजस हॉस्पिटल के डॉ. दीपक के अनुसार, हाल के दिनों में ओपीडी में गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है。

पिछले दो महीने का तापमान

24 अप्रैल 40 डिग्री

25 अप्रैल 41 डिग्री

26 अप्रैल 41 डिग्री

18 मई 40 डिग्री

19 मई 40.5 डिग्री

20 मई 42 डिग्री

सामान्य प्रश्न

हरिद्वार में वर्तमान में तापमान कितना है?
वर्तमान में हरिद्वार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।