Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Faces Safety Threats from Hanging Wires Despite Underground Electrical Work
अंडरग्राउंड व्यवस्था के बावजूद खत्म नहीं हुआ तारों का जाल

अंडरग्राउंड व्यवस्था के बावजूद खत्म नहीं हुआ तारों का जाल

संक्षेप:

अंडरग्राउंड व्यवस्था के बावजूद खत्म नहीं हुआ तारों का जालअंडरग्राउंड व्यवस्था के बावजूद खत्म नहीं हुआ तारों का जालअंडरग्राउंड व्यवस्था के बावजूद खत्म

Sep 08, 2025 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार,संवाददाता। शहर में बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाने के बावजूद भी सड़कों पर तारों का जाल आज तक खत्म नहीं हो पाया है। स्ट्रीट लाइट व अन्य केबलों के तार अब भी जगह-जगह खंभों से लटक रहे हैं, जिससे न केवल धननगरी की खूबसूरती बिगड़ रही है बल्कि आए दिन हादसों का खतरा भी बना रहता है। नगर निगम की ओर कई बार कार्रवाई की बात कही जाती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम अब तक नजर नहीं आया। नतीजतन मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक हवा में लटकते तार आम नजारे बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तार कई बार हादसों का कारण भी बन चुके हैं, बावजूद इसके विभागीय लापरवाही खत्म नहीं हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इन तारों के जाल को हटाकर व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता भी बनी रहे और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।