Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Development Authority Resolves 38 Complaints in Good Governance Camp
प्राधिकरण के सुशासन कैंप 38 मानचित्रों का निस्तारण

प्राधिकरण के सुशासन कैंप 38 मानचित्रों का निस्तारण

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित सुशासन कैंप में

Dec 10, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित सुशासन कैंप में 38 मानचित्रों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिनमें 20 मानचित्र स्वीकृत किए गए, जबकि 18 मानचित्र जारी किए गए। बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप में पहुंचे। इससे पहले भी प्राधिकरण दो सुशासन कैंप आयोजित कर चुका है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका ने सुशासन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन का असली लाभ तभी है जब नागरिक उसी समय समाधान पाकर लौटें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपाध्यक्ष सोनिका ने बताया कि सुशासन कैंप me कुल 38 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। प्रक्रियाएं सरल होने और त्वरित समाधान मिलने पर आवेदकों ने संतोष व्यक्त किया। बताया कि अगला सुशासन कैंप 12 दिसंबर को ब्लॉक सभागार बहादराबाद, हरिद्वार में आयोजित होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे कैंप में पहुँचकर निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समस्याओं और अन्य विकास से जुड़े मामलों का तुरंत समाधान प्राप्त करें। कैंप में सचिव मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।