पूर्ति विभाग ने 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त की
हरिद्वार में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई है जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे थे। विशेष सत्यापन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

हरिद्वार, संवाददाता। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिल के 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट को विभागीय पोर्टल से निरस्त कर दिया है। यह उपभोक्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में राशन कार्ड से गैस कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे थे। अपात्र और दोहरा लाभ लेने पर सख्त कार्रवाई के तहत राशन कार्ड और यूनिटों को निरस्त किया गया है। मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में ऐसे परिवार निवासरत मिले हैं। जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन और आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे है।
शासन से प्राप्त निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन कर जिले में प्रचलित राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


