जाम में फंसी बस देरी से पंहुची, यात्री परेशान

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में रविवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने बस स्टैंड पर भीड़ लगा दी। यात्रियों को बसों का इंतजार करते हुए धूप और बारिश का सामना करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों ने कुछ राहत के लिए लक्सर रूट की बसें भेजी, लेकिन जाम की वजह से बसें देरी से पहुंच रही थीं।

जाम में फंसी बस देरी से पंहुची, यात्री परेशान

हरिद्वार, संवाददाता। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को बस नहीं मिलने पर भीड़ बढ़ने लगी। रविवार को बहुत अधिक संख्या में अन्य प्रदेशों से यात्री पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए धर्मनगरी पहुंचे। वापसी के लिए उन्हें रोडवेज बस स्टैंड से बस मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों धूप और बारिश में खड़े रहकर बसों का इंतज़ार करते रहे।

बसों की देरी

जो भी बस आती यात्री उसकी तरफ दौड़ लगा लेते। देहरादून, ऋषिकेश, पानीपत, यमुनानगर आदि के रूट की बसें बहुत देरी से बस स्टैंड पहुंच रही थी। जिसके कारण इन रूट के यात्री बस स्टैंड पर काफी देर तक खड़े रहे। रोडवेज अधिकारियों ने लक्सर रूट की बसों को देहरादून के लिए लगाया जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। रोहतक निवासी लाल सिंह ने बताया कि तीन घंटे से बस का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं पानीपत निवासी योगेंद्र राणा ने बताया कि बस बहुत देर से आ रही है और जो बस आती है एकदम से लोग चढ़ जाते हैं। बताया जा रहा है कि बसें जाम में फंसी होने से देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेन भी नहीं है। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक हो गई है। अधिकतर बसें जाम में फंसी होने के कारण थोड़ी परेशानियों बढ़ गई हैं। जैसे जैसे बस आ रही हैं यात्रियों को भेजा जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

यात्री बसों का इंतज़ार क्यों कर रहे हैं?
यात्री बसों का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि रोडवेज बस स्टैंड पर बसें नहीं आ रही थीं और बहुत अधिक भीड़ थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।