यात्रा से पहले सीवरेज कार्य तेज, दो दिन में 315 मीटर सड़क निर्माण पूरा
हरिद्वार में चारधाम यात्रा से पहले शहरवासियों और श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने तेजी दिखाई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर पेयजल निगम ने सीवरेज कार्यों से प्रभावित सड़कों की मरम्मत शुरू की है। महज दो दिनों में 315 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा से पहले शहरवासियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देने की दिशा में प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद पेयजल निगम ने सीवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत को पूरा करना शुरू कर दिया है। महज दो दिनों में 315 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर प्रशासन ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि यात्रा से पहले शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। दरअसल, शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण लंबे समय से आमजन, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अप्रैल को अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई ने काम में तेजी लाते हुए कई स्थानों पर सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


