ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारश्यामपुर में राह चलती महिला का हाथ पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

श्यामपुर में राह चलती महिला का हाथ पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

श्यामपुर निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला का बीच रास्ते में आरोपी ने हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़...

श्यामपुर में राह चलती महिला का हाथ पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 23 Jul 2020 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

श्यामपुर निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला का बीच रास्ते में आरोपी ने हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।

इससे पहले भी दो बार महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।पुलिस के मुताबिक घटना बीते बुधवार की है जब श्यामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने किसी काम से घर से बाहर आई थी। शहीद मनोज चौहान मोड़ ग्राम गैंडीखाता के पास पहुंचते ही पीछे से जावेद पुत्र जहीर हसन निवासी गैंडीखाता आ धमका। आरोप है कि महिला का बीच रास्ते में हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मामला एक विशेष समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी जावेद पहले भी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें