ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारहरिद्वार में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मना

हरिद्वार में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मना

गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़...

गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़...
1/ 2गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़...
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़...
2/ 2गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 12 Nov 2019 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहेब के आगे मत्था टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारों में शबद कीर्तन, पाठ का भी आयोजन किया गया।

ललतारौ स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत और अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह और ज्वालापुर स्थित गोल गुरुद्वारे में मेयर अनिता शर्मा, पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पार्षद अनुज सिंह ने मत्था टेका।ललतारौ स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में शबद कीर्तन और गुरुवाणी के पाठ का आयोजन किया गया। यहां शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत तथा समाज सुधारक थे। गुरुनानक देव का मानना था कि समाज में जात-पात का कोई स्थान नहीं है। सभी मनुष्य समान हैं। सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि श्री गुरुनानक देव के दिखाए मार्ग और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में समरसता कायम करने में सभी योगदान करें। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनमोहन सिंह और सचिव हरमोहन सिंह तनेजा ने कहा कि गुरुनानक देव का मानना था कि ईश्वर एक है। सभी धर्म समान हैं।

ज्वालापुर स्थित गोल गुरुद्वारे में मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। गुरुनानक देव सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के गुरु हैं। प्रत्येक धर्म के लोगों की उनमें पूरी आस्था है। इस अवसर पर प्रधान टेक सिंह, सचिव विक्रम सिंह सिद्धू, संरक्षक करतार सिंह, गोपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, हुकम सिंह, अनूप सिंह सिद्धू, गुरविन्दर सिंह, भोला सिंह, सर्बजीत सिंह आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी और उनकी पत्नी रश्मि गुलाटी ने गुरु ग्रंथ साहब के आगे मत्था टेका। गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान हरभजन सिंह, उप प्रधान उज्जवल सिंह, सरदारा सिंह, कर्मजीत सिंह, अमरदीप सिंह, गजेन्द्र सिंह, हरमिंदर सिंह, मदन सिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा धरना स्थल पर आतिशबाजी की गई। सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के बाद लंगर लगाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें