भोला गिरी आश्रम के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार में भोलागिरी आश्रम के 98वें वार्षिक उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बैंडबाजों और झांकियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए बिल्केश्वर मंदिर तक पहुंची। स्वामी तेजेसानंद ने सनातन धर्म संस्कृति की महानता को बताया।

भोला गिरी आश्रम के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार, संवाददाता। भोलागिरी आश्रम के 98वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा भोलागिरी आश्रम से नगर कोतवाली होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए बिल्केश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भोलागिरी आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति है। सेवा और संस्कृति के केंद्र भोला गिरी आश्रम की परंपरांओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संत महापुरूषों द्वारा स्थापित ज्ञान परंपरा के अनुसरण से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।