Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsGrand Celebration of Guru Granth Sahib s First Prakash Utsav in Bhel

श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया

श्री गुरुग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में धूमधाम से मनाया गया। संगत ने सुबह से ही दर्शन किए। कार्यक्रम में कीर्तन और शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए गए। यह उत्सव...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 24 Aug 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया

श्री गुरुग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही संगत श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि शुक्रवार से श्री अखंड पाठ का शुभारंभ और रविवार को समाप्ति की गई। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों ने कीर्तन सुनाया। जिसके उपरांत भाई गुरविंदर सिंह पंछी, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने शब्द के माध्यम से बताया कि गुरु अर्जुन देव द्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का वर्ष 1604 में पहला प्रकाश उत्सव हर मंदिर साहिब अमृतसर में मनाया गया था।

गुरु गोबिंद सिंह लड़ते हुए शहीद हुए। उनके उपदेशों को अपनाकर जीवन को सफल बनाए। इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, सचिव बलदेव सिंह, अमरदीप सिंह, हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, गुर्लिन मनचंदा, उपकार सिंह सलूजा, परम सिंह, मलकीत सिंह, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंदरजीत कौर अरोड़ा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।