ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशिवालिकनगर नगर पालिका को निगम में शामिल करने का विरोध

शिवालिकनगर नगर पालिका को निगम में शामिल करने का विरोध

शिवालिकनगर नगर पालिका को हरिद्वार नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में सुभाषनगर कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर में प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश...

शिवालिकनगर नगर पालिका को निगम में शामिल करने का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 18 Jun 2017 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवालिकनगर नगर पालिका को हरिद्वार नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में सुभाषनगर कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर में प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं सरकार के प्रयासों को जनभावनाओं से खिलवाड़ करार दिया। दो टूक कहा कि शिवालिकनगर नगर पालिका को निगम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अध्यक्ष कैलाश चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगमों का विस्तार कर रही है। सरकार के इशारे पर शिवालिकनगर नगर पालिका को हरिद्वार नगर निगम में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों के आन्दोलन पर संज्ञान लेकर पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने शिवालिकनगर को नगर पालिका दर्जा दिया था। शिवालिकनगर नगर पालिका के अस्तित्व में आने पर क्षेत्रवासियों को समस्याओं के निराकरण की उम्मीद जगी थी। लेकिन भाजपा सरकार के शिवालिकनगर नगर पालिका को निगम के शामिल करने के प्रयासों से नागरिकों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इस दौरान बीएस तेजियान, ओपी चौहान, संजय अग्रवाल, अशोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, विजय यादव, हरिसिंह, नीरज, संदीप कुमार, उमाशंकर, सुरेंद्र नाथ, कुलवंत, मदन सैनी, ज्ञान सिंह, हेमराज, ग्रेस कश्यप, विमला पांडेय, विश्वकर्मा मूर्ति, शंकरपाल तोमर, जटाशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें