ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअष्टमी पर आज घर-घर पूजी जाएंगी कन्याएं

अष्टमी पर आज घर-घर पूजी जाएंगी कन्याएं

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र जारी है। मंगलवार को धर्मनगरी में महाअष्टमी का पर्व कोरोना महामारी के बीच धूमधाम से मनाया जाएगा। अष्टमी के दिन घर घर...

अष्टमी पर आज घर-घर पूजी जाएंगी कन्याएं
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 19 Apr 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र जारी है। मंगलवार को धर्मनगरी में महाअष्टमी का पर्व कोरोना महामारी के बीच धूमधाम से मनाया जाएगा। अष्टमी के दिन घर घर विशेष पूजा होती है और कन्याओं को भोजन करवाया जाता है। और उनकी पूजा की जाएगी।

चैत्र नवरात्र अपने समापन की ओर है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस अष्टमी को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी भी कहा जाता है। नवमी के दिन नवरात्रि का विधिवत समापन होता है। इसे राम नवमी भी कहते है। मंगलवार को महाअष्टमी है। इस दिन धर्मनगरी काफी परिवार कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन करते हैं, जबकि कई लोग नवमी के दिन करते हैं। सोमवार की रात 12.1 बजे से मंगलवार रात 12.43 बजे तक अष्टमी रहेगी। अष्टमी की पूर्व संध्या में लोगों ने मां के पूजन के साथ ही कन्याओं के पूजन के लिए खरीदारी की है। कन्याओं को पूजन के बाद उपहार देने की परंपरा भी है। मंदिरों में आज के दिन विशेष पूजा होगी। मां मनसा देवी, माया देवी, सुरेशवरी देवी, चंडी देवी समेत माता के मंदिरों में विशेष भोग भी लगेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें