ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारगढ़वाल मंडल आयुक्त ने वीडिया कांफ्रेंस से डीएम को दिए निर्देश

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने वीडिया कांफ्रेंस से डीएम को दिए निर्देश

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। जनपद की तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जनपदीय अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया है। 16 जून...

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने वीडिया कांफ्रेंस से डीएम को दिए निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 11 Jun 2019 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वाल मण्डल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्मृति वन और पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश देकर जनपद की तैयारियों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जनपदीय अधिकारियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया है। 16 जून को सभी अधिकारी पौधरोपण करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से स्मृति वन एवं वृहद स्तर पर सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्मृति वन कार्यक्रम के पहले चरण में धामों के आसपास के गांव में वन भूमि तलाश कर ली गई है। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उस जमीन के लिए उचित पौधों की सूची मंगा ली गई है। यह कार्यक्रम जिम्मेदार पर्यटकों के तहत आयोजित किया जा रहा है। डीएफओ के सहयोग से संबंधित वन भूमि में कौन से पेड़ों के पौधे लगेंगे, इसकी जानकारी लेकर वही पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खड़खड़ी श्मशान घाट पर भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। 14 ग्राम पंचायतें और क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह भी प्रतिभाग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें