ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारझूठी सूचनाओं ने पुलिस को छकाया

झूठी सूचनाओं ने पुलिस को छकाया

नगर निकाय चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पुलिस के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही...

झूठी सूचनाओं ने पुलिस को छकाया
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 13 Nov 2018 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पुलिस के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है। बीते दो दिन से कंबल, साड़ी और पोस्टर बैनर फाड़ने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही हैं। मौके पर पहुंचने पर ऐसा कुछ भी नहीं मिल रहा है। बीते कई दिनों से पुलिस को पोस्ट बैनर फाड़ने की सूचना मिल रही हैं। पुलिस इन सूचनाओं को गंभीरता से लेकर दौड़ भी रही है। लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने पर कुछ नहीं मिल रहा है। कही जगह कंबल और साड़ी बांटने की सूचनाएं भी पुलिस तक पहुंच रही हैं। उधर एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस 24 घंटे चेकिंग कर रही है। चुनाव के समय सभी तरह की सूचनाओं पर काम किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें