गैस सिलेंडर कम संख्या में पहुंच रहे, एजेंसियों पर परेशानी बनी
गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना गैस लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों पर बुकिंग का बैकलॉग बढ़ रहा है और कई उपभोक्ताओं की केवाईसी लंबित है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं।

गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर कम संख्या में पहुंच रहे है। इस वजह से गैस एजेंसियों पर परेशानी बन रही है। सिलेंडर की कम संख्या के कारण सैकड़ों लोगों को बिना गैस के मायूस लौटाना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे है। वहीं, सिलेंडर सप्लाई कम होने के बाद एजेंसियों पर बुकिंग का बैकलॉग बढ़ रहा है। रविवार को पुष्पक गैस एजेंसी कनखल पर गैस सिलेंडर का एक वाहन कम पहुंचा। पिछले दो दिनों से एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेकर पहुंचने वाले वाहनों की संख्या कम हो गई है। दो दिन पहले एजेंसी पर चार वाहन गैस सिलेंडर के पहुंच रहे थे।
शहर में एजेंसी रोजाना 1200 गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रही थी। बीते दो दिनों से रोजाना तीन वाहन गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे है। इस कारण एजेंसी पर रोजाना 300 गैस सिलेंडर की कमी बन रही है। दो दिनों से रोजाना 300 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सप्लाई नहीं हो रहा है। प्रभावित उपभोक्ता एजेंसी पर जानकारी जुटाने के लिए चक्कर काट रहे है। प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सिलेंडर का एक वाहन कम होने से बड़ी समस्या बन गई है। एजेंसी पर बुकिंग बैकलॉग बढ़ रहा है। सिलेंडर के लिए लोग झगड़ा करने लगते है। रोजाना चार वाहनों की डिमांड भेज रहे है।उधर ग्रामीण क्षेत्र गैंडी खाता की राणा गैस एजेंसी के उपभोक्ता गैस की किल्लत से परेशान है। एजेंसी श्यामपुर, पीली पड़ाव, लालढांग, गूजर बस्ती आदि क्षेत्रों के रोजाना 300 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की सप्लाई करती है। गैस संकट के बीच एजेंसी को सौ सिलेंडर रोजाना मिल रहे है। प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि एजेंसी पर अधिकांश उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत मिले है। इस कारण उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग 45 दिनों बाद हो रही है। बुकिंग की अवधि बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। साथ ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की केवाईसी लंबित चल रही है। इस वजह से भी उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एजेंसी से रोजाना 200 सिलेंडर की सप्लाई कम हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


