Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsGanga Erosion Threatens Shyampur 30 Feet in 24 Hours
गंगा से हो रहे भू कटान से घाट और आबादी पर संकट

गंगा से हो रहे भू कटान से घाट और आबादी पर संकट

संक्षेप:

श्यामपुर, संवाददाता।कुछ ही महीने पहले बनाई गई पत्थर और सीमेंट की पिचिंग भी तेज धार में बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिचिंग की दिशा गलत होने से गंगा

Sep 18, 2025 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

श्यामपुर में नमामि गंगे परियोजना से निर्मित घाट के पास गंगा ने मात्र 24 घंटे में करीब 30 फीट तक कटान कर डाला। हालात इतने गंभीर हैं कि नजदीक के खेत की चारदीवारी तोड़ कर अब धारा इसके के भीतर से होकर गुजर रही है। घाट की सुरक्षा के लिए कुछ ही महीने पहले बनाई गई पत्थर और सीमेंट की पिचिंग भी तेज धार में बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिचिंग की दिशा गलत होने से गंगा की धार सीधे उससे टकराई और अपना रुख मोड़कर घाट व आबादी की ओर कर लिया। उधर, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का उफान और तेज हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांगड़ी, श्यामपुर, गाजीवाली और सजनपुर समेत गंगा किनारे के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो घाट और आसपास की आबादी का अस्तित्व तेज धार में समा सकता है।