Haridwar News: गोविंद घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा में कचरा न डालने की अपील
Haridwar News: गंगा समग्र के तहत गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान और गंगा आरती का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने गंगा को स्वच्छ रखने में जनभागीदारी की अपील की। कार्यकर्ताओं ने घाट से प्लास्टिक और कचरा हटाया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

Haridwar News: गंगा समग्र के तत्वावधान में शुक्रवार को गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान और गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जनभागीदारी पर जोर देते हुए लोगों से गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं डालने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान से हुई। गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने घाट और गंगा तट पर फैले प्लास्टिक, गंदे कपड़ों तथा अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। गंगा को प्रदूषित करना हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा में पुराने कपड़े, प्लास्टिक, पूजा सामग्री या किसी भी प्रकार का कचरा न डालें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने कहा कि गंगा संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही यह लक्ष्य पूरा हो सकता है। समाजसेवी दिनेश मलिक ने भी गंगा की स्वच्छता के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान तरुण सिरोही, सुधीर बालियान, अमित तिवारी, शुभम, दीपक, अंकित, आकाश, प्रमोद कुमार, अभिषेक, ऋषभ, राधे कृष्ण शर्मा, गजेंद्र चौहान, सतीश पाल, पवन पाल, तेज पाल, राकेश ठाकुर, गोपाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


