ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारचंद्र ग्रहण: आज दोपहर में होगी गंगा आरती

चंद्र ग्रहण: आज दोपहर में होगी गंगा आरती

हरिद्वार में हरकीपैड़ी पर शाम को होने वाली गंगा आरती मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते दोपहर के समय होगी। चंद्र ग्रहण में लगने वाले सूतक को लेकर गंगा आरती पहले...

चंद्र ग्रहण: आज दोपहर में होगी गंगा आरती
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 15 Jul 2019 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार में हरकीपैड़ी पर शाम को होने वाली गंगा आरती मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते दोपहर के समय होगी। चंद्र ग्रहण में लगने वाले सूतक को लेकर गंगा आरती पहले होगी। करीब एक घंटे की आरती के बाद दोपहर चार बजे गंगा जी के मंदिर के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।चंद्र ग्रहण मंगलवार को रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहलाएगा। अधिकतम ग्रहण रात के 3 बजे देखने को मिलेगा। जबकि ग्रहण का सूतक मंगलवार शाम 4 बजकर 25 मिनट से लगकर बुधवार की सुबह 4:40 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की वजह से मंगलवार को हरिद्वार के मठ मंदिरों में आरती जल्दी हो जाएगी और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। हरकी पैड़ी की मुख्य आरती तीन बजे शुरू होकर चार बजे तक होगी। उसके बाद मां गंगा की प्रतिमा को स्नान कराने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ऐसा ही मनसा देवी और चंडी देवी समेत अन्य मंदिरों में रहेगा। बुधवार सुबह ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। बुधवार को हरिद्वार हरकी पैड़ी पर ग्रहण का स्नान होगा। साथ ही सावन मास की शुरुआत होगी। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने इसकी पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें