Haridwar News: नशे की हालत में थे सभी युवक
Haridwar News: पथरी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। नशेड़ी युवक राहगीरों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। किशोरी को ले जा रहे युवक की पिटाई कर उसे बचाने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अब आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू की है।

Haridwar News: पथरी क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश और जानकारी जुटाने में लगी है। काठा पीर दरगाह जाने के लिए गांव शिवगढ़, फुलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ से होकर जाना पड़ता है। इस बीच खेत भी लगते है, जहां नशेड़ी युवक बैठे रहते हैं राहगीरों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। किशोरी जिस युवक के साथ दरगाह जा रही थी उसकी युवकों ने जमकर पिटाई की है। जान मारने की कोशिश भी की गई। युवक किसी तरह इनके चुंगल से छूटकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी किशोरों को गन्ने के खेत मे ले गए घटना को अंजाम दिया। गढ़ो में नशे का मामला काफी अधिक है। गांव के अधिकांश युवक नशे का कारोबार करते है। ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान जहरीली शराब पीने के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व में ग्रामीणों और महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर गढ़ो से नशे के कारोबार को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन गांव में आज तक नशा बंद नहीं हो सका। इसका परिणाम है कि सात से आठ नशेड़ियों ने एक किशोरी को अपना निशाना बनाते हुए उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला。
आरोपियों की तलाश शुरू, फोन बंद
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पुलिस से एक आरोपी की पहचान बता दी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


