ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारधर्मनगरी में गूंज रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

धर्मनगरी में गूंज रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

धर्मनगरी में इन दिनों हर तरफ गणपति महोत्सवों की धूम है। जगह-जगह पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। महोत्सवों में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूम रहे हैं। नित नए नए व्यंजनों से...

धर्मनगरी में गूंज रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 30 Aug 2017 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

धर्मनगरी में इन दिनों हर तरफ गणपति महोत्सवों की धूम है। जगह-जगह पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। महोत्सवों में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूम रहे हैं। नित नए नए व्यंजनों से गणेश भगवान को भोग लगाया जा रहा है। ज्वालापुर में मोहल्ल चाकलान, धीरवाली, सिराज धर्मशाला, गोल गुरुद्वारा, पाठकवाड़ा, गुरुद्वारा रोड, घास मंडी, अनाज मंडी और कनखल में चेतन देव कुटिया, जनवासा मंदिर, इमली मोहल्ला, लाटोवाली आदि में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसके अलावा कुशावर्त घाट और हुनमान घाट पर विस्थापित मूर्ति का विधिवत अनुष्ठान किया गया। सभी स्थानों पर गणपति को लड्डुओं का भोग लगाया गया। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद गजानन की आरती की गई।ऋषिकुल में आयोजित 27वें गणेशोत्सव में बुधवार को सरस्वती विद्यामंदिर मायापुर से रिया, वंदना, अपर्णा, सोनाली, प्रियंका, किरण, अभिषेक, आंचल, करिश्मा व ऋषिकुल विद्यापीठ से मनोज, प्रकाश, आशुतोष, राजेन्द्र, विनित, हिमांशु, कमल, भानू, धीरज, राहुल आदि ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके आलावा इशिता, वैशाली, टीना, दीक्षा, गौरी, अदिती, हर्ष, केशव, शालिनी, आयुष, मिनाक्षी, ईशा, खुशी, पूनम आदि ने सांस्कृति प्रस्तुति दी। 000मिट्टी के गणेश रहे आकर्षण का केन्द्रइस बार गणेशोत्सव में दक्ष नगरी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थापित मिट्टी के गणेश आकर्षण का केन्द्र रहे। दक्ष नगरी में गजानन की मूर्ति को नौ रंगों से सजाया गया है। दक्ष नगरी में बुधवार को फूलों की वर्षा की गई।000शुरू हुआ विसर्जन का दौरज्वालापुर स्थित पीठ बाजार में नामदेव सदन ने पांच दिन तक गणेश उत्सव मनाया। पांच दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को स्थापित गणेश मूर्ति का जटवाड़ा पुल पर विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन में अवनीश, प्रेमी, राहुल, संजय, संतोष, साहू, सुनील, पंकज, दीपक, राखी, उषा, देबू, दिव्या, विभू आदि ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें