बालाजी इंस्टीट्यूट में 21 मई को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

आईएमए के सौजन्य से 21 मई को बहादराबाद में बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च सेंटर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न रोगों की जांच करेंगे और मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने शिविर का उद्घाटन करने की जानकारी दी।

 बालाजी इंस्टीट्यूट में 21 मई को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

बहादराबाद। आईएमए के सौजन्य से 21 मई को बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च सेंटर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। यह जानकारी आईएमए की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने दी। बैठक का आयोजन बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च सेंटर, अलीपुर बहादराबाद में किया गया। डॉ. चौहान ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन आदेश चौहान करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में डॉ. आदेश शर्मा, डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ. संजय मेहता, डॉ. मनोज पंवार, डॉ. अमरपाल अग्रवाल, डॉ. नीलम भारती, डॉ. ऋचा आर्य, डॉ. लक्ष्मी कुशवाहा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चांद उस्मान अंसारी, डॉ. हरबंस सिंह, डॉ. एमटी अंसारी और डॉ. बीबी कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।