ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारलक्ष्मण मेघनाथ संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

लक्ष्मण मेघनाथ संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं संस्कृतिक रजि. रुड़की के तत्वाधान में न्यू भारत भारत कॉलोनी में अंतिम दिन रामलीला का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी...

लक्ष्मण मेघनाथ संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 23 Oct 2022 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं संस्कृतिक के तत्वावधान में न्यू भारत भारत कॉलोनी में अंतिम दिन रामलीला का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और नवीन डोबरियाल ने फीता काटकर किया।

11वां दिवस की रामलीला के रोचक दृश्यों में मेघनाथ लक्ष्मण संवाद, भीषण युद्ध, मेघनाथ का वध, सुलोचना का विलाप कर अपने पति का सिर राम से मांगती हैं। रावण इस पर अहिरावण द्वारा राम लक्ष्मण को सम्मोहित कर पाताल लोक में भिजवा कर उनकी बलि चढ़ाना चाहता है। परंतु सही समय पर हनुमान वहां पहुंच जाते हैं। जहां उनका सामना अपने ही पुत्र मकरध्वज से हो जाता है। हनुमान उसे बंदी बनाकर और अहिरावण का वध कर मकरध्वज को राम के द्वारा पाताल लोक का राजा बना देते हैं। अंत में राम रावण का घमासान युद्ध होता है पर रावण मरता नहीं है। इस पर विभीषण राम को उसकी नाभि पर तीर मारने को कहता है। जिस पर रावण घायल होकर नीचे गिर जाता है। राम लक्ष्मण को कहते हैं कि वे जाकर रावण से शिक्षा ले। रावण कहता है पराई स्त्री पर बुरी नजर रखना चापलूस मित्र से घिरा रहना, भाई का आदर व बात न मानना, अहम करना ये सभी अवगुण मनुष्य की बुद्धि को नष्ट कर देते हैं। इसी के साथ रावण अपने प्राण त्याग देता है। राम सीता की अग्नि परीक्षा लेते हैं और 14 वर्ष पूरे होने पर वन से अयोध्या को लौट जाते हैं। इस अवसर पर अर्जुन सिंह तड़ियाल, सावर सिंह नेगी, सुदर्शन डोबरियाल, सतीश नेगी, दिगंबर सिंह नेगी, संग्राम सिंह रावत, प्रदीप बुडाकोटी, राजेंद्र प्रसाद खंकरियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, बलबीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, कुंवर सिंह चौधरी, हेमंत बड़थ्वाल, राकेश सिंह चौहान, जगदीश सिंह नेगी, गोपाल दत्त मंदोला, गिरधारी लाल शर्मा, चिंतामणि जखवाला, विनोद जखवाला, विक्रम कुलाश्री, भुवन चंद थपलियाल, चंद्र बल्लभ, प्रेम सिंह राणा, पार्वती रावत, महेश्वरी नेगी और मुन्नी तड़ियाल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें