ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी पंचतत्व में विलीन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी पंचतत्व में विलीन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक अश्विनी कौशिक का पार्थिव शरीर सोमवार को कनखल स्थित शमशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो...

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी पंचतत्व में विलीन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 06 Apr 2020 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक अश्विनी कौशिक का पार्थिव शरीर सोमवार को कनखल स्थित शमशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके भतीजे प्रशांत राज शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रुड़की से भाजपा के वरिष्ठ नेता एसएन गोयल, सुशील त्यागी और शुभचिंतकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी। रविवार को ऋषिकेश एम्स में अश्विनी कौशिक ने अंतिम सांस ली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें