ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारप्रगतिशील भोजन माता संगठन की इकाई गठित

प्रगतिशील भोजन माता संगठन की इकाई गठित

प्रगतिशील भोजन माता संगठन की इकाई गठितहरिद्वार की प्रगतिशील भोजन माता संगठन का गठन कुमाऊ से प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता रानी के नेतृत्व में किया गया।...

प्रगतिशील भोजन माता संगठन की इकाई गठित
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 09 Feb 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील भोजन माता संगठन की इकाई गठित

दीपा बनी जिला संयोजक

हरिद्वार की प्रगतिशील भोजन माता संगठन का गठन कुमाऊं से प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता रानी के नेतृत्व में किया गया। बीएचईएल सेक्टर 4 के एक पार्क में पूरे हरिद्वार जिले की अधिकांश भोजन माताओं ने भागीदारी की। हरिद्वार जिले की संयोजक दीपा को चुना गया एवं 14 सदस्यीय जिला कमेटी सर्वसम्मति से चुनी गई। गीता देवी, दीपा चौहान, मीनाक्षी, सुमन, बबली, शकुंतला, राज बाला, बाला, सुशीला, साधना, हसीबा, गैशो वाती, रंजना एवं दीपा हरद्विार जिला कमेटी प्रगतिशील भजन माता संगठन में चुनी गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता रानी ने बताया कि पहले कुमाऊं में ब्लाक व जिला इकाइया गठित हुईं। अब गढ़वाल क्षेत्र में भी प्रगतिशील भोजन माता संगठन की कई इकाई का गठन किया जाएगा। जिला कमेटी के संयोजक दीपा ने कहा कि भोजन माताओं के स्थायीकरण की मांग व न्यूनतम वेतन लागू की मांग को संगठन तत्परता से उठाएगा। वह किसी भी भोजन माता का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें