ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारगुरुकुल के रूप किशोर जर्मनी में देंगे व्याख्यान

गुरुकुल के रूप किशोर जर्मनी में देंगे व्याख्यान

गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष प्रो. रूप किशोर शास्त्री को जर्मनी के दो विश्वविद्यालयों में बतौर मुख्य वक्ता आमंत्रित किया...

गुरुकुल के रूप किशोर जर्मनी में देंगे व्याख्यान
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 31 May 2019 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष प्रो. रूप किशोर शास्त्री को जर्मनी के दो विश्वविद्यालयों में बतौर मुख्य वक्ता आमंत्रित किया है। उन्होंने जून 2019 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में फ्रेंकफर्ट एवं वर्लिन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सारस्वत अतिथि के रूप में वेदों पर शोध व्याख्यान देने हैं। इससे गुरुकुल का नाम विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि विदेशों में वेदों को एक विज्ञान के रूप में माना जा रहा है। वेदों में विज्ञान समाहित है, जिसका विदेशों में वेदों को लेकर बड़े शोध कार्य हो रहे हैं। वेद विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रूप किशोर शास्त्री वैदिक ज्ञान की पताका को फैलाएंगे। प्रो. शास्त्री को इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव अन्य अधिकारियों एवं वेद विभाग ने बधाई देते हुए कहा कि यह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के लिए एक गर्व का विषय है। इससे पूर्व में भी वे अनेक देशों में समय-समय पर व्याख्यान देने जाते रहे हैं। प्रो. शास्त्री ने पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार में सचिव पद पर रहते हुए वेदों के प्रचार प्रसार में महनीय योगदान दिया है। इनके अब तक वेदों के ऊपर अंग्रेजी, हिन्दी एवं संस्कृत में लगभग 30 पुस्तकें एवं अनेक शोध लेख प्रकाशित हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें