Haridwar News: सिडकुल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई की। महादेवपुरम और शिवम विहार कॉलोनी के दो प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम ने कुल 13 किलो आटा नष्ट कराया। बिना लाइसेंस कारोबार और जरूरी तिथियां अंकित न होने पर दोनों कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी है।

Haridwar News: सिडकुल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

खुले कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

Haridwar News:

सिडकुल क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई की। महादेवपुरम और शिवम विहार कॉलोनी स्थित दो प्रतिष्ठानों से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, टीम ने मौके पर कुल 13 किलो खुला कुट्टू का आटा नष्ट कराया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य प्रतिष्ठानों और सप्लाई वाहनों की जांच की। महादेवपुरम स्थित शैलेष प्रोविजन स्टोर में बिक्री के लिए रखा खुला कुट्टू का आटा मिला। आटे के बैग पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। टीम ने नमूना लेने के बाद शेष पांच किलो आटा नष्ट करा दिया। जांच के दौरान ई-रिक्शा चालक हर्षित अवस्थी को प्लास्टिक बैग में आठ किलो खुला कुट्टू का आटा सप्लाई करते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि आटा शिवम विहार कॉलोनी के काला गेट स्थित महादेव ट्रेडर्स से लाया गया था। टीम चालक को साथ लेकर प्रतिष्ठान पहुंची और जांच की। यहां से भी आटे का नमूना लिया गया। शेष आठ किलो आटा गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने और निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित किए बिना खुले कुट्टू के आटे की बिक्री के मामले में दोनों कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦खाद्य सुरक्षा टीम ने कुल कितना खुला कुट्टू का आटा नष्ट कराया?−
टीम ने मौके पर कुल 13 किलो खुला कुट्टू का आटा नष्ट कराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: सिडकुल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से लिए नमूने