इंग्लिश वाइन शॉप की कैंटीन में बासी चने मिलने पर संचालक पर मुकदमा
हरिद्वार, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक इंग्लिश वाइन शॉप परिसर में संचालित कैंटीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक इंग्लिश वाइन शॉप परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में बिक्री के लिए रखे गए बासी और दुर्गंधयुक्त उबले काले चने बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर ही करीब 4.5 किलो खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महादेव ढाबा के समीप हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नया गांव, बहादराबाद में इंग्लिश वाइन शॉप के भीतर संचालित मैसर्स कैंटीन का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्माण एवं विक्रय स्थल पर दो एल्यूमीनियम ट्रे में रखे लगभग साढ़े चार किलो उबले काले चने मिले, जिनमें तेज बदबू आ रही थी।
अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए तत्काल नष्ट करा दिया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन संचालक पानी की गुणवत्ता संबंधी जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल एवं वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र तथा पेस्ट कंट्रोल से जुड़े आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कैंटीन संचालक के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


