ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारजरुरतमंदों तक समय पर पहुंच रहा भोजन

जरुरतमंदों तक समय पर पहुंच रहा भोजन

अब लॉकडाउन प्रभावितों को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। जरूरतमंदों तक भोजन और खाद्यान पहुंचाने के लिए बनाया गया वाहट्सएप ग्रुप बेहद कारगर साबित हो रहा...

जरुरतमंदों तक समय पर पहुंच रहा भोजन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 29 Mar 2020 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अब लॉकडाउन प्रभावितों को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। जरूरतमंदों तक भोजन और खाद्यान पहुंचाने के लिए बनाया गया वाहट्सएप ग्रुप बेहद कारगर साबित हो रहा है। प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों को भोजन और खाद्यान्न मुहैया कराने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों के बाद अधिकांश जरूरतमंदों तक भोजन और खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा था। वितरण कार्य व्यवस्थित न होने के चलते यह दिक्कत पेश आ रही थी। अब आपूर्ति नोडल बनने के बाद अपर मेला अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासनिक और स्वैच्छिक भोजन और खाद्यान्न वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए ठोस पहल की है। आपूर्ति नोडल अधिकारी ने फूड हेल्प हरिद्वार के नाम से ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में अधिकारियों और जरूरतमंदों को भोजन और खाद्यान्न बांट रही सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। अब जहां भी भोजन और खाद्यान्न की जरूरत होती है, ग्रुप में सूचना डाल दी जाती है। भोजन और खाद्यान्न कौन पहुंचा रहा है ,यह भी बताया जाता है। साथ भोजन और खाद्यान पहुंचने की पुष्टि भी की जाती है। ऐसे में समय पर जरूरतमंद के पास भोजन और खाद्यान्न पहुंच जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें