चंडी देवी मंदिर में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया
Apr 08, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह और फायर सर्विस चालक संजय कैंथुरा ने चंडी देवी मंदिर के कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अग्निशामक उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया और एलपीजी गैस सिलेंडर में आग से बचाव की जानकारी साझा की। कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 के बारे में भी बताया गया।

अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह और फायर सर्विस चालक संजय कैंथुरा ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मंदिर के किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता बताया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


