कटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मची

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता।कटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मचीकटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मचीकटहरा बाजार की दुकान में आग लगने

कटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मची

ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि दुकान में रखा माल जलने से व्यापारी को नुकसान हुआ। शनिवार को रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने दुकान में आग लगने की सूचना रेल चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर टीम को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग को काबू कर लिया गया।

हालांकि आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जल गए। इस वजह से दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ा। अग्निशम अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े जल गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।