Haridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदक

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदकस्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदकस्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने

Haridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदक

Haridwar News: भेल के सेक्टर वन स्थित आकांक्षा स्कूल में पांचवीं ओपन जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हरिद्वार जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, ग्रेटर नोएडा और मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न स्थानों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के स्पेशल बालिका वर्ग की स्केट्स स्पर्धा में ऋषिकुल निवासी नंदनी उप्रेती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 300 और 500 मीटर की दौड़ कराई गई। हरिद्वार रोलर स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने दोनों स्पर्धाओं में 150 से अधिक पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में रमेश मेहता, पीके गुप्ता और ट्रस्टी आकांक्षा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन की जिम्मेदारी शांतनु मांगलिक ने संभाली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदक