ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारफील्ड कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की

फील्ड कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की

जल निगम जलसंस्थान लाल झंडा मजदूर यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा की। सरकार द्वारा फील्ड़ कर्मचारियों की उपेक्षा पर रोष जताते हुए हक की आवाज बुलंद...

फील्ड कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 01 Feb 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जल निगम जलसंस्थान लाल झंडा मजदूर यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा की। सरकार द्वारा फील्ड़ कर्मचारियों की उपेक्षा पर रोष जताते हुए हक की आवाज बुलंद की। कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो आन्दोलन शुरू किया जाएगा।

प्रांतीय महामंत्री ईश्वर पाल शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं। पेयजल निगम के फील्ड कर्मचारी लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार आन्दोलन करने और कई बार ज्ञापन भेजने के बाद भी कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर संज्ञान नहीं ले रही है। निगम योजनाओं के संचालन के लिए लगातार अभियंताओं की भर्ती कर वर्षों से फील्ड कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। सरकार फील्ड कर्मचारियों को 50 वर्ष आयु पूर्ण होने पर जबरन सेवानिवृत्त करना चाहती है, जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से अपनी सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए लामबंद होने का आह्वान किया। इस दौरान भगतराम सेमवाल, विनोद डंगवाल, सुदामा प्रसाद, मोहम्मद कासिम, अरुण वर्मा, अनिकेत शर्मा, सोमसिंह, हर्षमणि उनियाल, बृजपाल सिंह, बृजपाल शर्मा, सतीश बलूनी, मेलाराम, राकेश शर्मा सुभाष डोभाल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें