दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी रद

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार में एक महिला यात्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट ने आरोपी अंकित वर्मा की जमानत अर्जी रद कर दी है। महिला को गलत दिशा में ले जाकर एक होटल में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी रद

हरिद्वार, संवाददाता। महिला यात्री से डरा धमकाकर और षड्यंत्र रचकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/एडीजे चंद्रमणि राय ने आरोपी अंकित वर्मा की जमानत अर्जी रद कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला यात्री पलवल हरियाणा से बस स्टैंड हरिद्वार उतरी थी।

महिला यात्री का अनुभव

बस स्टैंड से सिडकुल स्थित घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। गलत दिशा में ले जाने पर ऑटो वाले का विरोध किया तो ऑटो वाले ने पीड़ित महिला को एक गाड़ी में बैठाते हुए कहा था कि गाड़ी वाला पीड़िता को उसके घर पहुंचा देगा। आरोप लगाया है कि गाड़ी वाला पीड़िता को एक होटल में ले गया, जहां पीछे-पीछे ऑटो वाला भी होटल में पहुंच गया था। होटल में कार्यरत कर्मी गोविंदा की मदद से दोनों आरोपी पीड़िता को होटल के कमरे में ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़ित ने आरोपी अंकित वर्मा निवासी राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर, ऑटो चालक श्याम साहू और होटल कर्मी गोविंदा के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में जमानत किसकी रद की गई है?
इस मामले में आरोपी अंकित वर्मा की जमानत अर्जी रद की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।