ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारहरिद्वार में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

हरिद्वार में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

मांगों को लेकर दिल्ली तक किसान क्रांति यात्रा की शुरू

हरिद्वार में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 23 Sep 2018 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले रविवार को हरिद्वार में जुटे हजारों किसानों ने किसान क्रांति यात्रा के जरिये हुंकार भरी। दिल्ली कूच करते हुए किसानों ने जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद किया और दिल्ली के लिए कूच कर दिया। शनिवार रात से ही सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य साधनों से किसानों ने हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह तक हजारों किसान वीआईपी घाट में डेरा डाल चुके थे। हाईवे पर वीआईपी घाट से लेकर चंडी चौराहे तक समूहों में किसान खड़े दिखे। रविवार को हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में किसानों का ऐसा सैलाब उमड़़ा कि हरिद्वार-दून हाईवे में हर तरफ किसान और ट्रैक्टर ट्रालियां ही नजर आईं। जय जवान, जय किसान के नारे के साथ किसान दस साल पुराने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर आगे बढ़ते रहे। देर से पहुंचे किसानों के जत्थे चंडीघाट, शंकराचार्य चौक, ऋषिकुल, प्रेमनगर पुल, जटवाड़ा पुल के पास रैली के साथ जुड़ गए। धीरे-धीरे पूरे हाईवे पर सफेद और हरे रंग के झंडे और टोपियां नजर आने लगीं। रैली के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगे साउंड सिस्टम में देशभक्ति के गाने भी बजते रहे। बूढ़ों के साथ युवा किसान भी रैली के दौरान खासे उत्साहित दिखे। युवाओं में भाकियू (टिकैत) के झंडे थामने की होड़ रही।

रैली में इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, राजपाल शर्मा, कर्नाटक राज्य रैयत संघ के अध्यक्ष केटी गंगाधर, उपाध्यक्ष जीटी रामास्वामी, सुभाष चौधरी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रभारी मुफ्ती मासूम अली, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अर्जुन सैनी, पुष्पेंद्र कश्यप, निशांत चौधरी, सरदार चंचल सिंह, अमित सैनी, ईरशाद, ओमप्रकाश, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें