29 जनवरी को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे किसान  

Jan 25, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

किसान टोल प्लाजा पर नए नियमों और इकबालपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान न मिलने से नाराज हैं। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने 29 जनवरी को डीएम कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। किसान अपने ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट हटा कर विरोध करेंगे। सीएम आवास घेरने की भी चेतावनी दी गई है।

29 जनवरी को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे  किसान  

टोल प्लाजा पर लागू किए जा रहे नए नियम और इकबालपुर चीनी मिल का बकाया भुगतान न मिलने से किसान नाराज हैं। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने 29 जनवरी को डीएम कार्यालय घेरने का ऐलान कर दिया है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को परेशान करने के उद्देश्य से टोल प्लाजा पर नए नियम बनाए गए हैं। सरकार पहले किसानों को डिजिटल करने की बात करती है, लेकिन उनके खातों में समय पर पैसा नहीं पहुंचता और अब चालान घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

इसके विरोध में किसान अपने ट्रैक्टर और बाकी वाहनों से नंबर प्लेट हटाकर आंदोलन करेंगे। सैनी ने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का लगभग 215 करोड़ रुपये बकाया है, जिसे वर्षों से नहीं दिया जा रहा। किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं। सीएम आवास घेरने की भी चेतावनी सैनी ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग सहित किसानों से जुड़े लगभग सभी विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। एचआरडीए भी किसानों का शोषण कर रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष यूनुस अहमद, कदम सिंह सैनी, करमवीर सैनी, अब्दुल कादिर अली, गुल मोहम्मद अंसारी, पंकज राणा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;