बहादराबाद क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से किसानों में दहशत

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

बहादराबाद क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 15 से 20 दिनों से हाथियों की गतिविधियां गांवों के आसपास देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। फसलों, विशेषकर गन्ने, को नुकसान हो रहा है और खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

बहादराबाद क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से किसानों में दहशत

बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की आमद ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब 15 से 20 दिनों से दो हाथियों का झुंड क्षेत्र के कई गांवों के आसपास लगातार घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है और कई किसानों ने खेतों में जाना तक कम कर दिया है। फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। रोहालकी किशनपुर, अतमलपुर बांग्ला और खेड़ली गांव के आसपास हाथियों की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि हाथी विशेष रूप से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

धान की बुवाई का सीजन शुरू होने से किसानों को खेतों में काम है, लेकिन हाथियों के डर से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों को आबादी व खेतों से दूर खदेड़ने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।