ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारआध्यात्मिक पात्रता विकसित करने का अवसर: डॉ पण्ड्या

आध्यात्मिक पात्रता विकसित करने का अवसर: डॉ पण्ड्या

- शांतिकुंज पहुंचे हैं देश के हजारों गायत्री साधक हरिद्वार, संवाददाता। देवसंस्कृति...

आध्यात्मिक पात्रता विकसित करने का अवसर: डॉ पण्ड्या
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 28 Mar 2023 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

- शांतिकुंज पहुंचे हैं देश के हजारों गायत्री साधक

हरिद्वार, संवाददाता।

देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र आध्यात्मिक विकास के लिए पात्रता व योग्यता बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। अपने अंदर छिपे देवत्व को जगाने का सर्वोत्तम समय है। इस समय मनोयोगपूर्वक साधना करने वाले साधकों में दैवीय अनुदान बरसता है। नई चेतना का संचार होता है। जिससे साधक का व्यक्तित्व प्रखर होता है। यह बात उन्होंने शांतिकुंज में आयोजित आध्यात्मिक अनुष्ठान के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।

डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि सद्गुरु के अनुशासनों का पालन करने से शिष्य का कल्याण होता है। इन दिनों सांस्कृतिक परिवर्तन की नई गाथा लिखी जा रही है। इसमें भारत का स्वाभिमान, संस्कृति आदि को नये सिरे से लिखा जाना है। इससे पूर्व संगीत विभाग के कलाकारों ने साधनात्मक मनोभूमि को ऊंचा उठाने वाला प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें