एक्सपायरी डेट की दवाइयां नष्ट करने की मांगी अनुमति
पिछले पांच महीने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी डेट की दवाइयां लावारिस पड़ी हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने इन्हें टीनशेड में रख दिया था। नवनियुक्त प्रभारी ने इन दवाइयों को नष्ट करने के लिए...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच महीने से एक्सपायरी डेट की दवाइयां लावारिस स्थिति में पड़ी हुई हैं। दवाइयों को कोई अज्ञात शख्स टीनशेड में रखकर चला गया था। तब से इनकी सुध किसी ने नहीं ली है। अब नवनियुक्त सीएचसी प्रभारी ने इन दवाइयों को नष्ट करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। विभाग के अनुसार पांच महीने पहले जून माह में रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति एक्सपायरी डेट की दवाइयां स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों के बैठने के लिए बने टीनशेड की बैंचों के नीचे रख गया था। अगले दिन सुबह इन दवाइयों को देखकर जांचा गया था, तब डेट एक्सपायरी होने का पता चला था। तत्कालीन अधीक्षक डा. सुबोध जोशी ने लिखित शिकायत एसएसपी से करते हुए दवाइयों को रखने वाले अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून कार्यवाही करने की मांग की थी। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनियुक्त प्रभारी ने इन दवाइयों को नष्ट करने के लिए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा है, जिससे एक्सपायरी डेट की लावारिस दवाइयों को नष्ट कर दिया जाएगी। टीनशेड की बेंच के नीचे पड़ी एक्सपायरी डेट की दवाइयां लावारिस हालत में पड़ी हुई हैं। जहां दूर दराज से आने वाले मरीज बैठते है। बच्चों के हाथ एक्सपायरी डेट की दवाइयां लग गई तो कुछ भी घटना घट सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


