Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsExciting U-16 Cricket Tournament Final Ayush Academy Claims Victory
अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आयुष क्रिकेट अकादमी चैंपियन

अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आयुष क्रिकेट अकादमी चैंपियन

संक्षेप: हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। चार अक्टूबर से शुरू हु

Wed, 19 Nov 2025 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। चार अक्टूबर से शुरू हुए इस प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून और रुड़की की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार रात खेले गए डे-नाइट फाइनल में आयुष क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमालयन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टॉस जीतकर हिमालयन क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से प्रांजल पंवार ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनकी यह पारी पूरे टूर्नामेंट के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष क्रिकेट अकादमी ने शुरुआत से ही नियंत्रित अंदाज में बल्लेबाजी की और 36.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। टीम के गेंदबाज वैभव मैच के हीरो साबित हुए, जिन्होंने 8 ओवर में केवल 32 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार और सचिव इंद्र मोहन बड़थ्वाल मौजूद रहे। दोनों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी वितरित की। मैच की अंपायरिंग की जिम्मेदारी स्वतंत्र और विनीत ने निभाई।