
सती ध्रुव बाल मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटेल हाउस का दबदबा
हरिद्वार, संवदादाता। सती ध्रुव बाल मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटेल हाउस का दबदबासती ध्रुव बाल मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन
सती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खो-खो और शतरंज की रोमांचक स्पर्धाएं हुईं। विभिन्न हाउसों के बीच कड़े और उत्साहपूर्ण मुकाबले देखने को मिले, जिनमें पटेल हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में पटेल हाउस ने शानदार जीत दर्ज की। टीम में शामिल नवनीत, अंशु, हर्षित, योगेश, भारत, दीपक, लकी, शुभ, यश और अंशुमान ने बेहतरीन तालमेल और फुर्ती का परिचय देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में जवाहर हाउस ने बाजी मारी। विजेता टीम में हिमानी, चित्रा, खुशी, समीक्षा, भावना, आयुषी, मेघा, निशा, वैष्णवी, परी, अनामिका सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी पटेल हाउस ने जीत हासिल की। स्नेहा, प्रियंका, समीक्षा, शगुन, अर्पिता, काजल, कुमकुम, प्रियम, खुशी, रिंकी, मुस्कान और अंजलि ने अपनी फुर्ती और रणनीति से दर्शकों को प्रभावित किया। सीनियर बालक वर्ग में भी पटेल हाउस ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की। टीम के लकी, मुकुल, अक्षत, आनंद, अमन, प्रद्युमन, सक्षम, सनी और तनिष्क ने बेहतरीन समन्वय दिखाया। शतरंज प्रतियोगिता में भी मुकाबले काफी रोचक रहे। सीनियर बालक वर्ग में पटेल हाउस के मयंक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में जवाहर हाउस के वरुण विजेता रहे, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में आरती ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को अन्य खेलों के साथ किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




