ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारनगर में संत कबीर की शोभायात्रा निकाली

नगर में संत कबीर की शोभायात्रा निकाली

कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट ने संत कबीर प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने ऋषिकुल स्थित आश्रम से बैंडबाजों और भव्य झांकियों के साथ नगर में संत कबीर की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ महंत...

नगर में संत कबीर की शोभायात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 09 Jun 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट ने संत कबीर प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने ऋषिकुल स्थित आश्रम से बैंडबाजों और भव्य झांकियों के साथ नगर में संत कबीर की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ महंत ब्रह्मदास ने किया। नगर के अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं, व्यापारियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।महंत ब्रह्मदास ने कहा कि संत कबीर का जीवन आज भी प्रासांगिक है। लहरतारा में कबीर प्रकाश पुंज के रूप में प्रकट हुए थे। उन्होंने संसार को जीवन जीने की कला सिखाई और समाज सुधारक के रूप में सभी धर्म और संप्रदायों में प्रचलित रूढ़िवादिता को समाप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दहेज प्रथा समाप्त करने, दुर्व्यसनों का त्याग कर देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। आश्रम से शुरू होकर शोभायात्रा देवपुरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, तुलसी चौक होती हुई आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कैलाशचंद, प्रमोद पंवार, अजय कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, अश्वनी, विनोद कुमार, दयाराम सिंह, रामपाल सिंह, सोनू, बिजेंद्र, विपिन, मनजीत, नितिन कुमार, राजबल सिंह, राजकुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें