सख्ती: बिजली के 105 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Feb 28, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 14 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा न करने के कारण विशेष अभियान चलाया गया। मार्च तक वसूली अभियान जारी रहेगा।

सख्ती: बिजली के 105 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

ऊर्जा निगम ने शनिवार को बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र में 105 कनेक्शन काट दिए। इस दौरान मौके पर 14 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। ऊर्जा निगम के अनुसार, बार-बार आग्रह के बावजूद कई उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसके मद्देनजर अवर अभियंता अक्षय चौहान और मुकेश रवि के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। प्रथम-सब डिवीजन में 70 और द्वितीय-सब डिवीजन में 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। प्रथम सब डिवीजन से 11 लाख और द्वितीय सब डिवीजन से तीन लाख रुपये नगद जमा कराए गए। कई बकायेदारों के बिजली मीटर भी जब्त किए गए।

स्पष्ट किया गया कि बकाया राशि जमा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। ईई रवि कुमार ने बताया कि मार्च तक वसूली अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में इमरान मलिक, धर्म सिंह, श्रवण कुमार गिरि, सुशील कुमार, फरमान राव, संजय चौहान, अतुल कुमार और अजमल अंसारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।