ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारमोर्चा में शामिल ही नहीं था कर्मचारी संघ: श्रमिक

मोर्चा में शामिल ही नहीं था कर्मचारी संघ: श्रमिक

उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चे से अलग होने की घोषणा करने वाले देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने...

मोर्चा में शामिल ही नहीं था कर्मचारी संघ: श्रमिक
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 27 Sep 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चे से अलग होने की घोषणा करने वाले देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने पलटवार किया है। कहा कि कर्मचारी संघ कभी मोर्चा में शामिल ही नहीं हुआ था।

अखिल भारतीय सफाई मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक और उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सुनील राजौर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत मसीह ने मोर्चा में शामिल होकर काम करने की इच्छा प्रदेश अध्यक्ष विशाल बिरला से जताई थी। इसी को लेकर एक बैठक 12 सितंबर को देहरादून में बुलाई थी। उस समय निर्णय लिया गया था कि राहत मसीह की मौजूदगी में 26 सितंबर को बैठक में विधिवत रूप से मोर्चा में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। बताया कि देवभूमि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय से उपाध्यक्ष गुट नाराज हो गया। नाराज गुट अपना अलग संगठन बनाने तक की सोचने लगा है। कहा कि वह अभी तक मोर्चे से जुड़े ही नहीं थे। उनका मीडिया को संगठन के दो फाड़ होने का बयान जारी करना हास्यप्रद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें