ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारडीएफओ के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी

डीएफओ के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी

डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी डीएफओ के खिलाफ कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने डीएफओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने...

डीएफओ के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 13 Dec 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी डीएफओ के खिलाफ कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने डीएफओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर डीएफओ का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो डीएफओ कार्यालय पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को डीएफओ कार्यालय के 25 से 30 कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। डीएफओ कार्यालय के प्रधान सहायक शेखर जोशी का आरोप है कि डीएफओ ने शनिवार को कई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। डीएफओ के विरोध में कर्मचारी दो दिन तक कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठे रहेंगे। यदि इसके बाद भी डीएफओ का स्थानांतरण नहीं किया गया तो तालाबंदी कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की अन्य डिवीजन के कर्मचारी भी भाग लेंगे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े