एकम्स फाउंडेशन ने अग्निशमन विभाग को सौंपे फर्स्ट एड बॉक्स

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

चारधाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता देने के लिए एकम्स फाउंडेशन ने उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। यात्रा मार्ग पर अग्निशमन वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेडिकल सहायता पहुंचाई जाएगी।

एकम्स फाउंडेशन ने अग्निशमन विभाग को सौंपे फर्स्ट एड बॉक्स

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकम्स फाउंडेशन ने उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किए गए इस सहयोग का लाभ यात्रा मार्गों पर तैनात अग्निशमन वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मिलेगा। यात्रा मार्ग पर किसी भी आकस्मिक घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए इन फर्स्ट एड बॉक्स को अग्निशमन विभाग के उन वाहनों में रखा जाएगा, जो लगातार यात्रा मार्गों पर सेवाएं दे रहे हैं। फाउंडेशन की निदेशक अर्चना जैन ने कहा कि चारधाम यात्रा देश की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सहायता में योगदान देना संस्था के लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी अनिल त्यागी ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में यह सहयोग उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर एकम्स फाउंडेशन के केडी शर्मा, अमित चौधरी, इशांत कुमार, अंकित तिवारी, मेघा, रितिका मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।